schoolive magazine january issue, vradhgram

शुभी मुझे मारना चाहती है?

shubhi want to kill me
मुझे लगता है शुभी लगभग 20 साल के बाद अपना वजन कुछ ज्यादा की बढ़ा लेगी। वह खुश रहती है और टेंशन फ़्री है इस वजह से भी वह मोटी होती जा रही है। उसे अब व्यायाम करना चाहिए, पर इस लाडली को समझाये कौन?

दादा और दादी की प्यारी और पापा की राजदुलारी शुभी करती अपने मन की है। मुझे तो आजकल वह मारने का प्लान भी बना रही है। पर मैं मरना नहीं चाहता।

दरअसल शुभी मजाक में मुझसे कई बार कह चुकी कि आप बूढ़े कब होगे। उसने यह भी कहा कि क्या वह मुझे पेंसिल की नोक चुभा कर मार दे? उसने कई बार पेंसिल छीलकर उसे पैना किया और आंखों को बड़ा कर मुझे घूरा भी। हद तो तब हुई जब उसने पैंसिल को मेरे पेट में गढ़ाने की कोशिश की और बोली,‘अब तुम्हारा क्या होगा?’

मैंने भी डरने की एंक्टिंग की। मैंने कहा कि तुम पहले अपना वजन कम करो, मुझे बाद में मारना।

हर बार की तरह वह मुस्करा दी और अपनी किताबों में जुट गयी।

yours

harminder



0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Copyright 2011 SCHOOLIVE All rights reserved Designed by SCHOOLIVE