schoolive magazine january issue, vradhgram

The Card of Priya's B'Day

प्रिया का जन्मदिन 21 तारीख को आनेवाला है। मेरा खुद का जन्मदिन अभी 13 सितंबर को गुजरा है। उससे पहले परसी और शुभांगी का जन्मदिन भी था। इतने सारे जन्मदिन लगभग आगे-पीछे ही थे।

परसी ने अपने जन्मदिन की एक टाफी और एक सुन्दर सा पैन मुझे मेरे जन्मदिन के दिन दिया। मैंने भी उसे अपनी तरफ से एक तोहफा भिजवा दिया।

इस बार हमने यह तैयारी की है कि प्रिया के जन्मदिन पर एक सुन्दर सा कार्ड उसे भेंट करेंगे। उसमें कई बच्चों की तस्वीर के साथ शुभकामनायें होंगी। इसकी तैयारी मैंने आज से ही कर दी है।

अभी अनमोल, निशांत और भी कई बच्चों के जन्मदिन हैं। वैसे एक बात जरुर बताना चाहूंगा कि दरअसल मैं शुभांगी के जन्मदिन पर एक जबरदस्त वाला कार्ड बनाना चाह रहा था जो कम से कम सात या आठ पन्नों का होता, ठीक उसी तरह जैसे मैंने उसे 32 पन्नों की एक स्वयं की बनाई किताब भेंट की थी।

खैर, प्रिया के लिए यह कार्ड इसलिए भी जरुर दिया जायेगा क्योंकि इस बार एक्साम में उसने 80 परसेंट से ज्यादा मार्क्स हासिल किये हैं।

yours harminder


0 टिप्पणियाँ

Leave a Reply

Copyright 2011 SCHOOLIVE All rights reserved Designed by SCHOOLIVE